200 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
मोतिहारी। समृद्धि यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को सीएम नीतीश कुमार मोतिहारी पहुंचे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सभा को भी संबोधित किया और बिहार में हो रहे बदलाव के बारे में बताया। साथ ही साथ बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास और योजनाओं की भी जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार की तस्वीर बदली है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिहार की स्थिति क्या थी यह किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोग शाम के 5 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में विवाद होता था, हिंदू मुस्लिम झगड़े होते थे और पढ़ाई तो होती ही नहीं थी। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले सही से इलाज नहीं थे, सड़के नहीं थी, बिजली नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया और आज एनडीए की सरकार में बिहार विकास की ओर अग्रसर है। इसके पूर्व सीएम नितीश कुमार मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचे जहां विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना पूजा में शामिल हुए। वहां वो करीब 20 मिनट रुके। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
बता दे की सिम रितेश कुमार की समृद्धि यात्रा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगी इस दौरान नीतीश कुमार 9 जिलों का भ्रमण करेंगे। यात्रा के पहले दिन नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण के बेतिया पहुंचे थे जहां सभा को संबोधित किया था। वही आज दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे जहां उन्होंने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने 200 करोड की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।







