Home राजनिति संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को बताया जयचंद

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को बताया जयचंद

141
0
Sanjay Raut called Eknath Shinde a Jaichand

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में बीजेपी और शिंदे गुट को बड़ी जीत हासिल हुई है. इसपर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. संजय राउत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे ने पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं किया होता तो मुंबई में बीजेपी का महापौर नहीं होता. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, संजय राउत ने शिंदे की जयचंद से तुलना की, जो विश्वासघात के लिए बदनाम एक ऐतिहासिक चरित्र था.

सामान्य राउत ने कहा कि ‘अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के लिए जयचंद न होते, तो मुंबई में बीजेपी का महापौर न होता. मराठी लोग शिंदे को हमेशा जयचंद के रूप में याद रखेंगे.’ बता दें कि शिंदे ने 39 सांसदों के साथ मिलकर पार्टी नेतृत्व उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया और 2022 में उनकी सरकार को गिरा दिया. तब से शिवसेना (उद्धव बाला ठाकरे शिवसेना) नेता नियमित रूप से शिंदे को गद्दार करार देते रहे हैं.

GNSU Admission Open 2026

शुक्रवार को घोषित हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं. सहयोगी शिवसेना जो शिंदे गुट के है उनको 29 सीटें मिलीं. इसतरह से 227 सदस्यीय नगर निकाय में दोनों पार्टियों ने मिलकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. बताते चले कि शिवसेना ने 1997 से 2022 तक बीएमसी पर कंट्रोल रखा था। यानी 1997 से लेकर अब तक शिवसेना के ही मौहपौर बनते थे लेकिन इसबार के नतीजे उद्धव ठाकरे के लिए झटका रहा

GNSU Admission Open 2026