Home राजनिति जेपी नड्डा से मिले पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह

जेपी नड्डा से मिले पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह

165
0
Former MP Gopal Narayan Singh met JP Nadda

संगठन की मजबूती और राजनीतिक परिदृश्य पर हुई सार्थक चर्चा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात नयी दिल्ली में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। भेंट के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

GNSU Admission Open 2026

इसके साथ ही देश और बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक चुनौतियों तथा आगामी रणनीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ। संगठन की जमीनी मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि श्री नड्डा जी के साथ हुई यह भेंट अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक रही।

उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की सोच और दृष्टिकोण को प्रेरणादायी बताया। श्री सिंह ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की चर्चाएं संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती हैं। यह मुलाकात पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026