छपरा। बिहार में सारण जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटन खैरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर गांव निवासी स्व. तेरस सिंह के 67 वर्षीय पुत्र पीतांबर सिंह सड़क मार्ग से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वे घायल हो गये, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जा रहे थे तभी रस्ते में ही घायल व्यक्ति की मौत हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।







