Home बिहार लापता युवक की गला रेतकर हत्या, बोरे में मिला शव; इलाके में...

लापता युवक की गला रेतकर हत्या, बोरे में मिला शव; इलाके में सनसनी

189
0
Missing youth found strangulated to death, body found in sack; area in stitches

नालंदा: नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता एक 19 वर्षीय युवक का शव बोरे में बंद अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव थरथरी बाजार निवासी दुखी केवट के घर के पीछे खेत से मिला, जो मृतक के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रायपुर कोयल बीघा गांव निवासी विनीत प्रसाद के बेटे अंशु कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, अंशु रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

मृतक के चाचा मुरारी प्रसाद ने बताया कि शाम चार से पांच बजे के बीच अंशु का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर पहुंची और युवक की तस्वीर लेकर जानकारी जुटाई। सोमवार सुबह जब परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तभी सूचना मिली कि गांव के एक मिल संचालक की दुकान के पीछे बने घर के पास खून से सना बोरा पड़ा है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस और परिजन जब मौके पर पहुंचे और बोरा खोला गया, तो उसमें अंशु का शव मिला, जिसका गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना के बाद से हत्या के पीछे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। हिलसा डीएसपी-वन शैलजा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थरथरी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गले के पास गंभीर निशान पाए गए हैं। मामले की तह तक जाने के लिए डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



GNSU Admission Open 2026