Home बिहार जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

306
0
Successful students in the district level competitive examination were honored.

सासाराम। सासाराम के तकिया स्थित एक निजी होटल में इंडेवर कम्प्यूटर सेन्टर और उड़ान एजुकेशन कंसलटेंसी के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत कुमार राय, जेल अधीक्षक मंडल कारा सासाराम, किशोर कुमार आनंद जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सासाराम के उप महापौर सत्यवंती देवी, आकाश कुमार रौनियार अंचल अधिकारी सासाराम, डॉ विनोद सिंह प्रधानाचार्य एबीआर कॉलेज, एस के सिंह चेयरमैन, एस एस एजुकेशनल ट्रस्ट, विशिष्ट अतिथि इंडेवर क्लासेस के डायरेक्टर गौरव सिंह, नागेंद्र कुमार ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफीसर सासाराम,एबीआर कॉलेज के एग्जाम कंट्रोलर डॉक्टर सुनील सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (रोहतास के 50-कोहिनूर4.0) को सर्टिफिकेट और मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम को बखूबी सराहा और उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इंडेवर कम्प्यूटर सेन्टर के डायरेक्टर शशी रंजन , मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत रंजन और उड़ान एजुकेशन फाउंडर विष्णु तिवारी, को-फाउंडर एंड सीईओ शिवम दुबे को बधाई दी। मौके पर शिवरांची प्रसाद, द्वारिका प्रसाद , गोपाल प्रसाद, मुख्य को ऑर्डिनेटर के रूप में सुधीर कुमार, गुलशन कुमार,अर्जुन कुमार शेषनाथ, विवेक, विशेश्वर, मुनेंद्र, रोशनी कुमारी, काजल कुमारी,निशु कुमारी , सृष्टि कुमारी, पवन कुमार अंकित कुमार, अखिलेश कुमार, मोनू कुमार, राजेश कुमार के अलावे कई अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026