Home बिहार DM चैंबर में हंगामा, SP की कुर्सी पर रील; 8 पुलिसकर्मी नपे,...

DM चैंबर में हंगामा, SP की कुर्सी पर रील; 8 पुलिसकर्मी नपे, 14 गिरफ्तार

141
0
Uproar in DM's chamber, reel on SP's chair; 8 policemen arrested, 14 arrested

खगड़िया: अचानक खगड़िया में डीएम ऑफिस के चैंबर में सैकड़ों लोग प्रवेश कर गए। कुछ लोग एसपी कार्यालय के अंदर चले गए। डीएम ऑफिस में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तोड़फोड़ भी मचाई। उसके बाद एसपी कार्यालय में पुलिस कप्तान की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने लगे। मामला कुछ दिन पूर्व हुए एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का था। लोग आक्रोशित थे। कुछ लोग इस आक्रोश में कुछ ऐसा कर बैठे, जिसके बाद प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा।

कुछ असामाजिक तत्वों ने इस आक्रोश का सहारा लेकर कानून को अपने हाथ में ले लिया। अब ऐसे आरोपियों पर जिला प्रशासन की लाठी चल पड़ी है। इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने आठ पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। उसके साथ ही 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर कानून को अपने हाथ में लेने औॅर हंगामा करने का आरोप है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथ ही एसपी राकेश कुमार ने बताया कि तीन थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है। ये पूरी घटना बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद हुई थी। जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है।

GNSU Admission Open 2026

बच्ची की हत्या से गुस्साये लोग अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उसके बाद जिलाधिकारी और एसपी कार्यालय में अंदर प्रवेश कर गए। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के चैंबर में हंगामा मचाया। उसके साथ ही एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील भी बनाने लगे। उसके बाद अब जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। साथ ही सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। और भी आरोपियों की खोज की जा रही है। जैसे ही पता चलेगा, उनकी भी गिरफ्तारी होगी। पुलिस ने कुल 84 लोगों पर हंगामा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

GNSU Admission Open 2026