Home बिहार सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह मनाया गया

सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह मनाया गया

238
0
Savitribai Phule's birth anniversary celebrated

सासाराम। सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह संत शिवानंद अकादमी प्लस टू विद्यालय सासाराम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार के अध्यक्षता एवं नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजय कुमार सिंह कुशवाहा के संचालन में धूमधाम से मनाया गया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। संजय कुमार सिंह ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 ई को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव गांव में हुआ था।

वह भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री थीं, जिन्होंने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर भारत में महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए अभूतपूर्व कार्य किया, 1848 में प्रथम बालिका विद्यालय खोला, सत्यशोधक समाज की स्थापना में मदद की और विधवा विवाह व अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए संघर्ष किया, जिनका निधन प्लेग पीड़ितों की सेवा करते हुए 10 मार्च 1897 ई. में हुआ। इस अवसर पर जाह्नवी कुमारी, रुबी कुमारी, रेणु कुमारी, आरती कुमारी, मधुमिता कुमारी, अंजू कुमारी ,मधु कुमारी संध्या कुमारी,आफरीन बानो,समरीन जेब, साजिदा, कल्पना कुमारी, आयुषी वर्मा, सुहैल खातून,ऋचाली पीयूष, सपना कुमारी, सुधा कुमारी, श्वेता सिंह, सुजाता कुमारी, सबीना नाज, रिजवाना सलीम, अंजुला देवी, सुनीता कुमारी,सोनाली कुमारी, निक्की कुमारी,नरेंद्र कुमार,अरविंद कुमार, सत्येंद्र शाह, संजय कुमार सिंह, जयनाथ शर्मा, प्रभात कुमार,सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026