Home बिहार मंत्री के पति के बयान पर BJP भड़की, बोली– माफी मांगो

मंत्री के पति के बयान पर BJP भड़की, बोली– माफी मांगो

191
0
BJP lashed out at the minister's husband's statement, saying he should apologize.

पटना: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का विवादित बयान आया सामने है। गिरधारी लाल साहू एक वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।’ यह वीडियो अल्मोड़ा के सोमेश्वर का बताया जा रहा है। गिरधारी लाल साहू के बयान से बिहार की राजनीति का पारा हाई हो गया है। बीजेपी और राजद ने गिरधारी लाल साहू पर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में गिरधारी लाल साहू कहते हैं कि ‘तुम्हारी शादी नहीं हुई है।

अब तक तो तुम्हारी शादी हो जाती। चार-पांच बच्चे भी हो जाते। चलिए बिहार में, 20-25000 में लड़की मिल जाती है। तुम्हारा ब्याह कराएंगे।’ गिरधारी लाल साहू के बयान पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कार्रवाई की मांग की। बिहरा बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि यह न सिर्फ बिहार की महिलाओं बल्कि पूरे देश की आधी आबादी का अपमान है। महिलाओं को पैसे में तौलने वाली सोच बीमार मानसिकता की उपज है। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार में मंत्री के पति महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उनकी कीमत लगा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। एक ओर बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 हजार रुपये दिए गए। दूसरी ओर बीजेपी वाले ही उनका अपमान कर रहे हैं। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि महिलाओं के प्रति अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा बयान देता है तो हम उसकी कठोर निंदा करते हैं। मंत्री रेखा के पति गिरधारी लाल साहू ने सफाई दी कि उनकी जबान फिसल गई थी। उन्होंने बताया कि ‘वह हर साल बरेली जाकर 101 बेटियों की शादी करवाते हैं। रेखा जहां से चुनाव लड़ती हैं, वहां की महिलाओं का देवी के समान सम्मान करते हैं। विरोधी पार्टियों ने मेरे बयान से लाभ लेने के लिए ऐसा किया है। अगर मेरी बात का किसी व्यक्ति को ठेस लगी है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।’

GNSU Admission Open 2026