Home बिहार दिशा की बैठक में छाया रहा धान अधिप्राप्ति व खाद की किल्लत...

दिशा की बैठक में छाया रहा धान अधिप्राप्ति व खाद की किल्लत का मुद्दा

177
0
The issue of paddy procurement and fertilizer shortage dominated the meeting of Disha.

जिला प्रशासन रोहतास द्वारा काराकाट सांसद की अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं समन्वय समिति (दिशा) की आखरी बैठक बुधवार को सासाराम स्थित डीआरडीए सागर में किया गया। जिलाधिकारी उदिता सिंह की मौजूदगी में हुए इस समन्वय समिति की बैठक में काराकाट सांसद राजाराम सिंह कुशवाहा के अलावा सासाराम सांसद मनोज कुमार सहित सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा, डेहरी विधायक सोनू सिंह, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह सहित जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे। समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस सांसद मनोज राम एवं माले सांसद राजाराम सिंह कुशवाहा ने जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर सवाल खड़े किए।

साथ ही जिले में खाद की किल्लत भी बैठक में गूंजता रहा। सांसद मनोज राम ने कहा कि जिले के किसानों को 1800 से लेकर 2000 रुपए में खाद खरीदने पड़ रहें है। वही माले के काराकाट सांसद राजाराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि रोहतास जिला धान का कटोरा है फिर भी यहां के किसान गरीबी में जी रहें है। किसानों को उनके फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग की गई है कि रोहतास जिला में धान अधिप्राप्ति का कोटा बढ़ाया जाए।

GNSU Admission Open 2026

साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक में सिंचाई, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा किया गया। वही चेनारी विधानसभा के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर पैक्स द्वारा किसानों की धान अधिप्राप्ति की जा रही है। साथ ही सरकार ने जो दर निर्धारित किया है उसी दर पर धान खरीदा जा रहा है। वही डेहरी विधायक सोनू सिंह ने कहा कि रोहतास को विकसित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेहरी के पाली पुल का मरम्मत के साथ साथ डालमियानगर फैक्ट्री को शुरू कराने को लेकर लगातार बात चल रही है। साथ ही बिहार सरकार के खाली पड़े जमीनों पर उद्योग लगाने की भी बात चल रही है।

GNSU Admission Open 2026