Home बिहार भोजपुर में कनकनी का असर, शीतलहर के चलते सभी स्कूल बंद: DM...

भोजपुर में कनकनी का असर, शीतलहर के चलते सभी स्कूल बंद: DM आदेश

256
0
Bhojpur district receives cold wave; all schools closed: DM order

आरा: भीषण ठंड, कांपते हाथ, अलाव के सहारे लोग और शीतलहर। इस बीच भोजपुर के जिलाधिकारी की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के आलोक में भोजपुर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। आरा में भीषण शीतलहर और लगातार तापमान में गिरावट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। जिले के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नीचे पहुंच गया है, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

भोजपुर जिले के जिला पदाधिकारी ने प्री स्कूल आंगनबाड़ी समेत कक्षा आठ तक के विद्यालय को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने आगामी 22 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य को लेकर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वही कक्षा 8 से ऊपर के विद्यालय दिन के 10:00 बजे से लेकर 3:00 तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

विद्यालय बंद करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया है और इसका आदेश अनुपालन करने को लेकर के दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत जिले के सभी विद्यालय 22 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक पूरी तरह से बंद रहेंगे एवं शैक्षणिक कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में भोजपुर के जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 के अंतर्गत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय के कक्षा आठ तक के शिक्षण कार्य को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है।

GNSU Admission Open 2026