Home खेल सातवीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सातवीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

427
0
Seventh district level boxing competition organized

सासाराम। स्थानीय फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम के खेल भवन में रविवार को रोहतास डिस्ट्रिक बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में सातवीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सासाराम नगर निगम की उप मेयर सतवंती देवी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा, शकुंतलम बीएड कॉलेज के निदेशक अनिल कुमार, शकुंतलम आईटीआई के विनय कुमार सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर, एवं नारियल तोड़ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई प्रखंडों के 200 से अधिक बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास डिस्ट्रिक बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह सातवीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर एलाइट पुरुष व महिला के 20प से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वही उप मेयर सतवंती देवी ने कहा कि रोहतास जिले में खेल को लेकर लोगों में जागरूकता देखी जा रही है। आज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलाड़ी अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक विकास होता ही है साथ ही साथ शारीरिक विकास भी होता है क्यों कि खेल व्यायाम का बेहतर साधन है। उप मेयर सतवंती देवी ने लोगों से अपील किया कि अपने बच्चों के एक खेल को जरूर खेलने दें। वही उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से जो भी खेल के लिए योजनाएं आती है उसे शत प्रतिशत खिलाड़ियों तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर मिशन फाउंडेशन के सचिव अश्विनी कुमार, कोच नवल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026