Home बिहार नीतीश कुमार के 3 ‘एंग्री यंग मैन’ पोज ने बदला सदन का...

नीतीश कुमार के 3 ‘एंग्री यंग मैन’ पोज ने बदला सदन का माहौल

247
0
Nitish Kumar's three 'angry young man' poses changed the atmosphere of the House.

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2025 में चौथे दिन मजेदार वाकये हुए। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर रहे थे। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की और लगे हाथ विपक्ष की चुटकी भी ले ली। लेकिन इस दौरान सीएम नीतीश एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आए और विपक्ष खासतौर पर राजद को खूब सुनाया। ‘इतना काम करते हैं…आप लोग क्यों नहीं करते।’

सीएम नीतीश कुमार ने इसी तरह से विपक्ष को बोल कर घेरा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ‘सबलोग पीएम मोदी को नमन कीजिए। केंद्र सरकार ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। आपके (विपक्ष) लिए भी किया है, सबलोग नमन कीजिए। हाथ उठाकर नमन कीजिए। आपलोग (राजद और विपक्ष) क्यों नहीं करते हैं। इसीलिए हम आपको कह रहे हैं।’ इसके बाद विपक्षी राजद से विधायक भाई वीरेंद्र ने मजाक में कहा कि पहले आप हाथ उठाइए। इस पर सीएम नीतीश ने कहा कि ‘आपलोग काहे नहीं कर रहे हैं, सबलोग कर रहे हैं। सबके लिए फायदा है।’

GNSU Admission Open 2026

सीएम नीतीश कुमार ने इसके बाद भाई वीरेंद्र को वो समय याद दिलाया जब महागठबंधन नीतीश के साथ सरकार में थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी राजद के सदस्यों को जमकर सुनाया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ‘जब आपको (राजद को सरकार में) रखे हुए थे, तो कितना काम किए थे। तब आप सब बात मान लेते थे। बाद में गड़बड़ किए थे तो हम छोड़ दिए। अब हम कभी नहीं जाएंगे। अब हम जहां हैं वहीं रहेंगे, लेकिन इतना काम किए हैं, वो आप क्यों नहीं करेंगे। इतना जो काम हुआ है, आपको भी याद रखना चाहिए।’

GNSU Admission Open 2026