Home बिहार स्कूल जा रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, मौके पर ही मौत

स्कूल जा रही शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, मौके पर ही मौत

310
0
A teacher on her way to school was shot dead and died on the spot.

अररिया: अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मध्य विद्यालय कन्हैली में कार्यरत शिक्षिका शिवानी कुमारी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका शिवानी वर्मा रोज की तरह फारबिसगंज से स्कूटी पर विद्यालय जा रही थीं। उसी दौरान डुमरिया से पश्चिम 17 नंबर रोड स्थित भोला बाबा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीय आधार पर उन्हें अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

मृतका शिवानी वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी थीं और पिछले दो वर्षों से अररिया जिले में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के कारण और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।



GNSU Admission Open 2026