Home बिहार संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संविधान दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

227
0
Program organized on Constitution Day

डेहरी। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर डॉ. जगदीश सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना, सिद्धांतों एवं उनके व्यावहारिक महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान केवल देश की सर्वोच्च विधिक संरचना ही नहीं बल्कि यह भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक प्रणाली को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने वाला आधार स्तंभ है।

उन्होंने छात्रों को संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीन, विधि संकाय डॉ. विनोद ने संविधान में निहित कानूनों एवं नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति के साथ संविधान के पालन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. मयंक कुमार राय द्वारा किया गया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026