Home बिहार अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, CPI कार्यकर्ताओं ने DM ऑफिस का घेराव

अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध, CPI कार्यकर्ताओं ने DM ऑफिस का घेराव

316
0
CPI workers surround DM office, protest against encroachment removal drive

नालंदा: नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत शिवनंदन नगर में हाई कोर्ट के आदेश पर 135 घरों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की कार्रवाई को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा 26 नवंबर को यह कार्रवाई करने की योजना के विरोध में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के बैनर तले सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सीपीआई जिला परिषद सदस्य एवं अधिवक्ता शिव कुमार यादव (उर्फ सरदार जी) ने कहा कि जिलाधिकारी और रहुई के अंचल अधिकारी द्वारा भूमिहीन गरीबों को जबरन बेघर करने का अवैध नोटिस जारी किया गया है।

हम लोग आज जिलाधिकारी का घेराव करने आए हैं क्योंकि यहां कानून तोड़ने का काम अधिकारी कर रहे हैं, न कि आम आदमी। शिव कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने भूमिहीनों को उजाड़ने का नोटिस जारी किया है, जबकि माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि जब तक पाँच बीघा प्रति परिवार के हिसाब से वैकल्पिक जमीन क्लस्टर में उपलब्ध नहीं करा दी जाती, तब तक इस प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकती। बिहार सरकार के भी स्पष्ट आदेश हैं और काउंटर एफिडेविट में भी यह लिखा गया है, लेकिन गरीबों को जानबूझकर भयभीत करके किसी एक व्यक्ति विशेष को संतुष्ट करने के लिए यह अवैध कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

सीपीआई नेता ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जिस व्यक्ति की याचिका पर यह कार्रवाई की जा रही है, वह स्वयं उसी प्लॉट में अतिक्रमण किए हुए है, लेकिन उसे अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। यह साफ तौर पर दोहरे मापदंड का मामला है, जहां गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक जिलाधिकारी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। हम लोग इन्हीं सवालों को लेकर जिलाधिकारी का घेराव करने आए हैं। हम पूछना चाहते हैं कि भूमिहीनों को उजाड़ने का नोटिस किस कानून के तहत दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026