Home बिहार बेतिया में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बारातियों को रौंदा, तीन...

बेतिया में तेज रफ्तार का कहर: कार ने बारातियों को रौंदा, तीन की मौत, 16 गंभीर घायल

230
0
Speeding wreaks havoc in Bettiah: Car crushes wedding procession, three dead, 16 seriously injured

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों की भीड़ में घुसकर तीन लोगों की जान ले ली। हादसे में लगभग 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिसवनिया पंचायत के बिशुनपुरवा के पास हुई, जहां बारात सड़क किनारे खड़ी थी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। आनन -फानन में घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराय गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित कार तेजी से दौड़ते हुए अचानक बारातियों पर चढ़ गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति इतनी अव्यवस्थित थी कि कई घायलों की पहचान करने में भी मुश्किलें आईं। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान बिशनपुरवा के दिनेश कुमार (पिता–मुंशी कुशवाहा) के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में घायल 16 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेतिया जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से बिशनपुरवा पहुंची थी। कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज गति से आ रही कार ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

GNSU Admission Open 2026