Home बिहार दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, ट्रेनों और बॉर्डर पर...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुजफ्फरपुर में हाई अलर्ट, ट्रेनों और बॉर्डर पर सख्त निगरानी

238
0
Muzaffarpur on high alert after Delhi blasts, strict vigil on trains and borders

मुजफ्फरपुर: दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद रेल पुलिस अलर्ट पर है। रेल पुलिस की दोनों इकाइयां आरपीएफ और जीआरपी के अलावा बीएसएपी की टीम भी सघन जांच अभियान चला रही है। रेल पुलिस द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्टेशन और जंक्शन पर जांच की जा रही है। रेल एसपी बीना कुमारी इस जांच को लेकर खुद निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा रेल क्षेत्र मुजफ्फरपुर के साथ-साथ आसपास के सभी स्टेशनों पर सघन जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

रेल पुलिस डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीम एक साथ लंबी दूरी की ट्रेनों और नेपाल बॉर्डर से आने वाली ट्रेनों पर नजर रख रही है। रेल पुलिस द्वारा यात्रियों और उनके सामानों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और आने वाली ट्रेनों पर जांच चलाई जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट की घटना और बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं रेल पुलिस द्वारा मुजफ्फरपुर रेल क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

रेल एसपी बीना कुमारी ने कहा कि हमने चुनाव और रेल सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू किया है। हमारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। रेल पुलिस के आरपीएफ, जीआरपी और BSAP जवानों की संयुक्त टीम बनाई गई है। सभी आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हमारा सुरक्षा तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हजारों की संख्या में रेल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और सभी स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

GNSU Admission Open 2026