Home बिहार मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर में एक की मौत, दो...

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

313
0
Tragic accident in Muzaffarpur: One killed, two injured in car collision

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के आदि गोपालपुर एनएच-57 के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार का दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही असम नंबर की एक लग्जरी कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले किसी अज्ञात वाहन से टकराई, फिर सड़क किनारे पुल की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला और बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही बोचहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे। “एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग कार में फंसे हुए थे, जिन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026