Home राष्ट्रीय बाप की हैवानियत पर बेटे का फूटा गुस्सा, बहनों से दरिंदगी का...

बाप की हैवानियत पर बेटे का फूटा गुस्सा, बहनों से दरिंदगी का बदला लेकर कर दी हत्या

456
0
Son's anger erupts at father's brutality, murders sisters to avenge their brutality

मथुरा: राजस्थान के भरतपुर के डीग कस्बे में पिता करीब छह साल से दो नाबालिग बेटियों के साथ ही हैवानियत कर रहा था। बहनों ने अपने नाबालिग भाई को पिता की हरकतों के बारे में बताया तो वह बहनों को 11 अक्तूबर को भरतपुर के डीग कस्बे से अपने ताऊ के यहां मथुरा के कोसीकलां में ले आया। रविवार को पिता यहां भी पहुंच गया और बेटियों को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसी पर विवाद में बेटे ने अपने ताऊ के बेटे के साथ मिलकर तलवार से वार करके पिता की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस के सामने भी सच्चाई बयां कर दीं। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।डीग कस्बे के एक गांव में रहने वाले 55 साल के किसान की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी 15 और 13 साल की दो बेटियां और 16 साल का बेटा है। पिता ने बेटियों से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि करीब तीन माह पहले बहनों ने अपने भाई को पिता की हरकतों के बारे में बताया तो वह आग बबूला हो गया। 

उसका पिता से झगड़ा हुआ था। दिवाली से पहले वह दोनों बहनों के साथ कोसीकलां के इस्लामपुर इलाके में रहने वाले ताऊ के घर आ गया। यहां बहनों ने अपनी बुआ को पिता के छह साल से शारीरिक शोषण किए जाने की बात बताई। इस पर बुआ ने अपने बड़े भाई को जानकारी दी। लड़कियों के पिता को बुआ ने पुलिस कार्रवाई की बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। रविवार को पिता कोसीकलां आया और दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बेटियों को साथ ले जाने लगा। इसका बेटे और ताऊ के बेटे ने विरोध किया। दोनों में मारपीट हो गई। 


GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026