बिहार: बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, 29 से 31 अक्टूबर तक बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी संभावना है. विभाग के मुताबिक, बिहार में चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से 31 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. बिहार के खासकर उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग की माने तो, 29 से 31 अक्टूबर तक बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी संभावना है. विभाग के मुताबिक, बिहार में चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा.
विभाग की माने तो, 29 अक्टूबर को कई जिलों में इसका असर दिखने लगेगा. इसके बाद 30 अक्टूबर को सीमांचल के कुछ जिलों कटिहार, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में बारिश होगी. जबकि 31 अक्टूबर को भी सीमांचल इलाके के ही जिलों जैसे कि सुपौल, मधेपुरा, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बादल गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया गया.







