Home बिहार लोजपा-आर ने साधा जातीय समीकरण, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी — 29...

लोजपा-आर ने साधा जातीय समीकरण, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी — 29 सीटों का पूरा विवरण

362
0
Big question on Tejashwi's promise - how much will it cost to make Jeevika Didis permanent?

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए गठबंधन में 29 सीटें हासिल करने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने टिकट वितरण के माध्यम से जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपनी ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ नीति पर जोर देते हुए राजपूत और यादव समुदाय पर विशेष ध्यान दिया गया है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 14 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे, जिनमें से प्रमुख नाम हैं हुलास पांडेय (ब्रह्मपुर), राजू तिवारी (गोविंदगंज), और संजय कुमार सिंह (सिमरी बख्तियारपुर)। इसके बाद जारी की गई बाकी लिस्टों में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोजपा (रामविलास) की सूची में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। चिराग पासवान ने न सिर्फ अपने कैडर के लोगों को मौका दिया है, बल्कि कुछ सीटों पर बीजेपी के नेताओं को भी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘हेलिकॉप्टर’ पर उतारा है। यह कदम गठबंधन के भीतर समन्वय और सीटों की अदला-बदली को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, बोचहां सीट से बीजेपी की बेबी कुमारी को लोजपा (आर) का टिकट मिला है।

क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1गोविंदगंजराजू तिवारी
2सिमरी बख्तियारपुरसंजय कुमार सिंह
3दरौली (एससी)विष्णु देव पासवान
4गरखा (एससी)सीमांत मृणाल
5साहेबपुर कमालसुरेंद्र कुमार
6बखरी (अ.जा.)संजय कुमार
7परबत्ताबाबूलाल शौर्य
8नाथनगरमिथुन कुमार
9पालीगंजसुनील कुमार
10ब्रह्मपुरहुलास पांडे
11डेहरीराजीव रंजन सिंह
12बलरामपुरसंगीता देवी
13मखदुमपुररानी कुमारी
14ओबराप्रकाश चन्द्र
15सुगौलीराजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता
16बेलसंडअमित कुमार
17मढ़ौरासीमा सिंह (नामांकह रद्द)
18शेरघाटीउदय कुमार सिंह
19बोधगया (अ.जा.श्यामदेव पासवान
20रजौली (एससी)विमल राजवंशी
21गोविंदपुरविनीता मेहता
22बोचहा (एससीबेबी कुमारी
23बख्तियारपुरअरूप कुमार
24फतुहारूपा कुमारी
25बहादुरगंजमो कलीमुद्दीन
26महुआसंजय कुमार सिंह
27चेनारी (एससी)मुरारी प्रसाद गौतम
28मनेरजीतेन्द्र यादव
29कसबानितेश कुमार सिंह

पार्टी ने जातीय संतुलन साधते हुए सबसे अधिक राजपूत और यादव उम्मीदवारों को टिकट दिया है। साथ ही, पासवान और भूमिहार समुदाय के उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है। मखदुमपुर से रानी कुमारी को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने महिला प्रतिनिधित्व को भी जगह दी है। चिराग पासवान ने यह साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ‘बिहार फर्स्ट’ के विजन को आगे बढ़ाना है। उनकी यह लिस्ट पुराने और नए चेहरों का एक मिश्रण है, जो एनडीए की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का दावा कर रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026