औरंगाबाद। औरंगाबाद सदर विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार त्रिविक्रम सिंह 18 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे। बता दे की बीजेपी ने सोमवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह का भी नाम शामिल था। वही नाम का ऐलान होने के बाद त्रिविक्रम सिंह लगातार क्षेत्र में देखे जा रहे हैं। उम्मीदवारी की घोषणा होते ही उनका जनसंपर्क अभियान तेज हो गया। 18 अक्टूबर को वे अपना नामांकन करेंगे। बता दें कि इस विधानसभा में पिछले दो बार से महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शकर जीतते आ रहें है। तीसरी बार भी कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें टिकट दिया हैं। इधर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शक्ति मिश्रा भी मैदान में है। बीजेपी प्रत्याशी त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि औरंगाबाद के लोग बदलाव चाहते है। क्योंकि जिस विधायक को लोगों ने दस साल दिया इन दस सालों में औरंगाबाद में विकास नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है और विकास के नाम पर ही लोग वोट देंगे और अपना नेता चुनेंगे।







