Home बिहार रेल फाटक पर फंसे अनंत सिंह, बोले समर्थक—“भाई! ट्रेन आगे बढ़ा लो”

रेल फाटक पर फंसे अनंत सिंह, बोले समर्थक—“भाई! ट्रेन आगे बढ़ा लो”

415
0
Anant Singh was stranded at a railway crossing, and his supporters said, "Brother! Move the train forward."

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मोकामा सीट से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह जब नामांकन दाखिल करने के लिए रोड शो निकाल रहे थे, तभी उन्हें एक अप्रत्याशित बाधा का सामना करना पड़ा। बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गुमटी का फाटक बंद हो जाने के कारण उनका पूरा काफिला बीच रास्ते में रुक गया। नामांकन के लिए निकले अनंत सिंह ओपन जीप में सवार थे। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।

तेज धूप के बीच जब ट्रेन क्रॉसिंग के कारण फाटक गिरा और काफिला फंस गया, तो उनके चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी, क्योंकि नामांकन दाखिल करने का समय करीब आ रहा था। जब ट्रेन गुजरने में काफी देर हुई, तो समर्थक परेशान हो गए और जल्दी ट्रेन को निकलवाने की कोशिश में रेल इंजन के पास तक पहुंच गए। समर्थकों ने लोको पायलट से कहा कि ‘भाई जल्दी ट्रेन बढ़ा लो, छोटे सरकार को नामांकन में देरी हो रही है।’ समर्थक लगातार ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे।

GNSU Admission Open 2026

बता दें, अनंत सिंह इस बार JDU के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले पहले प्रत्याशी हैं। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि अनंत सिंह को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ मिनटों की इस रुकावट के बाद, जब ट्रेन को आगे बढ़ाया गया और रेलवे गुमटी का फाटक खुला, तब जाकर अनंत सिंह और उनके काफिले ने राहत की सांस ली। फाटक खुलते ही रोड शो दोबारा शुरू हो गया और काफिला नामांकन के लिए आगे बढ़ा।

GNSU Admission Open 2026