Home बिहार PK ने राघोपुर सीट पर अभी तक नहीं खोला पत्ता, जन सुराज...

PK ने राघोपुर सीट पर अभी तक नहीं खोला पत्ता, जन सुराज की दूसरी लिस्ट के बाद भी सस्पेंस जारी

273
0
PK hasn't revealed his candidacy for the Raghopur seat yet, and the suspense continues even after the second Jan Suraj list.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सोमवार को 65 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के परिवार की परंपरागत सीट राघोपुर से अब भी उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया गया है। राघोपुर सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2015 और 2020 के चुनावों में जीत दर्ज की थी। तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को इस सीट से नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इससे पहले उनके माता-पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राघोपुर सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया। हालांकि 11 अक्टूबर की अपनी यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि वो जल्द ही राघोपुर सीट से कौन उम्मीदवार होगा? उसके नाम की घोषणा करेंगे। प्रशांत किशोर ने बताया कि दूसरी सूची के साथ अब तक जन सुराज ने राज्य की कुल 243 सीटों में से 116 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘पहली सूची में हमने 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट में 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐला किया है।

GNSU Admission Open 2026

जल्द ही बाकी सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।’ प्रशांत किशोर ने बताया कि घोषित उम्मीदवारों में 31 अति कमजोर वर्गों से, 21 पिछड़ी जातियों से और 21 मुस्लिम समुदाय से हैं। वहीं, चैनपुर सीट से पार्टी ने हेमंत चौबे, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय लालमुनी चौबे के पुत्र हैं, को टिकट दिया है। जन सुराज राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। राघोपुर सीट पर उम्मीदवार का फैसला अभी बाकी है, जो इस चुनाव में एक दिलचस्प मोड़ हो सकता है। यह सीट लालू परिवार का गढ़ रही है और यहां से कौन चुनाव लड़ेगा, यह देखना अहम होगा।

GNSU Admission Open 2026