Home बिहार जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

420
0
District level school sports competition started

सासाराम। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को फजलगंज स्टेडियम में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास द्वारा की गई। उनके साथ मंच पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी तथा विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा उपस्थित रहे।

सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास द्वारा पारंपरिक रूप से टोपी पहनाकर किया गया। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों में अपार उत्साह देखने को मिला। विनय प्रताप, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और आगे बढ़ने कि बात कही। साथ ही स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खेल के साथ मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

रविवार से शुरू विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारा उड़ा कर किया गया। इस विद्यालय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19), कबड्डी (बालक/बालिका अंडर-14), खो-खो (बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19), ताइक्यांडो (बालक/बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19), बॉक्सिंग (बालक/बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19) शामिल है। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रभात कुमार पाठक, उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कार्यालय के द्वारा किया गया।

GNSU Admission Open 2026