Home बिहार दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौ*त, दो...

दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौ*त, दो घायल

330
0
One killed, two injured in a head-on collision between two trucks

रोहतास। जिले में दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक और खलासी बुरी तरह से घायल बताए जाते है। घटना करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम चौसा पथ स्थित सहुआर-अमवलिया फाल के समीप की बताई जाती है। घटना आज सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार से आ रही दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ट्रक सड़क के किनारे पलट गए इसमें एक ट्रक ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें है। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के लातेहार जिले का बालूमथा गांव निवासी ज्ञानेश्वर कुमार के रूप में हुई है।

GNSU Admission Open 2026

जबकि प्लाई लदे दूसरे ट्रक के चालक अर्जून यादव और खलासी अब्दुल शेख बुरी तरह घायल हैं। दोनों घायलों को ग्रामीणों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचा गया जहां इलाज चल रहा है वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

GNSU Admission Open 2026