Home बिहार जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

390
0
Second training given to district level master trainers

सासाराम। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन विभाग से प्राप्त नवीनतम निदेशों से अवगत कराने के लिए जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर का द्वितीय प्रशिक्षण गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, अदमापुर में दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शुद्ध एवं पारदर्शी हो। प्रशिक्षण स्थल का जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा अपने संबोधन के दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मास्टर ट्रेनर्स का ध्यान आकृष्ट कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को सिलसिलेवार बताते हुए कहा कि सभी मतदान केन्द्रों से लाईव वेबकास्ट किया जाना है, जबकि इसके पूर्व निर्वाचनों में भेद्य एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों का हीं लाईव वेबकास्ट किया जाता था।

लाईव वेबकास्ट हेतु सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी तथा मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा कहां लगाया जाय, जिससे मतदान की गोपनीयता भंग न हो यह सेक्टर पदाधिकारी द्वारा पहले से निश्चित कर लिया जायेगा। साथ ही सभी पीठासीन पदाधिकारियों को ऐप में बीटीआर की इंट्री करना अनिवार्य है। मतदान समाप्ति के समय सीयू से टोटल बटन दबाकर पड़े मतों की संख्या ऐप में अनिवार्यता अंकित की जायेगी। पीठासीन पदाधिकारी द्वारा सभी पोलिंग एजेंटों को प्रपत्र- 17 सी (मतों का लेखा) की प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेगी तथा उसकी प्राप्ति संधारित की जायेगी।

GNSU Admission Open 2026

मॉक पोल के समय ईवीएम में डाले गए मतों को विलोपित करना तथा वीवीपैट ड्रॉप बॉक्स से पेपर स्लिप को निकालकर, मॉक पोल का स्टॉप लगाते हुए काले लिफाफे में सील किया जाना अनिवार्य है, यदि किसी पीठासीन पदाधिकारी द्वारा अनुपालन नहीं किया जाता है तो उनपर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स तथा सेक्टर पदाधिकारी को ईवीएम कनेक्शन करने की विधि को अच्छी तरह जान लेने के लिए निदेशित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मतदाता सूचना पर्ची में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुछ परिर्वतन किये गये हैं, मतदाता सूचना पर्ची में मतदान केन्द्र संख्या एवं निर्वाचक क्रमांक संख्या को ऊपरी दाहिने किनारे पर बड़े अक्षरों में अंकित कराया जा रहा है, जिससे निर्वाचक को अपना नाम, क्रमांक, मतदान केन्द्र खोजने में कठिनाई न हो सभी मास्टर ट्रेनर को निर्वाचन प्रक्रिया को अच्छी तरह जान लेने, हैंण्डस ऑन कर लेने तथा त्रुटि रहित निर्वाचन संपादित कराने हेतु निदेशित किया गया।

GNSU Admission Open 2026