Home बिहार बिहार के विकास में कदम से कदम मिला कर चल रही हैं...

बिहार के विकास में कदम से कदम मिला कर चल रही हैं सूबे की महिलाएं: त्रिविक्रम

665
0
Women of the state are walking hand in hand in the development of Bihar: Trivikram

तेजस्वी यादव के हर घर सरकारी नौकरी वाले बयान पर त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कसा तंज

सासाराम: चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव अब हर घर एक सरकारी नौकरी देंगे। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को यह घोषणा किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 20 महीनों के भीतर यह नौकरी दे दी जाएगी। तेजस्वी यादव के इस ऐलान के बाद भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव की 15 साल का शासन बिहार की जनता नहीं भूली है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो यह नौकरियां कहां थी। जब वे सरकार में थे तो कितनी नौकरियां दी है यह सभी को पता है। आज नौकरियों का लालच देकर आरजेडी हार की डर को खत्म करने का प्रयास कर रही है। दरअसल गुरुवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनते ही 20 दिनों के भीतर अधिनियम बना कर हर उस परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी जिस घर में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है। वही त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि इस बार एनडीए की सरकार बननी तय है यही कारण है कि कांग्रेस के साथ-साथ आरजेडी को भी हार का डर सताने लगा है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का इस तरह का बयान या लुभावने वादे करना यह दर्शाता है कि उन्हें हार का कितना डर सता रहा है। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि बिहार में 2005 से लेकर 2025 तक जो विकास के कार्य हुए हैं उसे बिहार की जनता ने देखा है और महसूस किया है। वही 2005 से पहले जब लालू यादव की सरकार थी तो कितना विकास हुआ था और बिहार के क्या हालात थे यह किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं, लड़कियां अपने हर, अपने गांव से बाहर निकाल कर नौकरी और व्यवसाय कर रही है यह एनडीए सरकार की ही देन है। जबकि लालू राज में शाम 6 बजे से पहले महिलाओं को घर में छुपना पड़ता था। आज महिलाएं बिहार के विकास में एनडीए के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।

GNSU Admission Open 2026