Home बिहार मुस्लिम वोटरों पर PK-तेजस्वी की गुप्त डील?

मुस्लिम वोटरों पर PK-तेजस्वी की गुप्त डील?

252
0
PK-Tejaswi's secret deal on Muslim voters?

गयाजी: जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुस्लिम वोटरों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ी चुनौती दे दी है। बुधवार को गयाजी पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो भी दल खुद को मुसलमानों का रहनुमा बताते हैं। अगर उन्हें सच में मुसलमानों की इतनी ही चिंता है तो जनसुराज अपनी तरफ से घोषणा कर रहा है कि जिस भी सीट पर वे मुसलमानों को टिकट देंगे वहां से जनसुराज किसी भी मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाएगा।

लेकिन अब वे भी यह घोषणा कर दें कि जहां से जनसुराज मुसलमान को लड़ाएगा वहां से वे भी मुसलमान को नहीं लड़ाएंगे। अगर उन्हें भाजपा को हराने की इतनी ही चिंता है तो ये घोषणा करके देख लें। मैं जानता हूं कि वह ऐसा नहीं करने वाले हैं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार के बच्चों को निमंत्रण् दे रहे हैं कि छठ पूजा के बाद किसी भी बच्चे को 10-12 हजार रुपये के लिए बिहार छोड़कर बाहर नहीं जाना है।

GNSU Admission Open 2026

लेकिन भाई अगर यह व्यवस्था बन गई तो देश के दूसरे हिस्से के लोगों को निमंत्रण देंगे आओ हमारे बिहार में, यहां तुम्हें पढ़ाई भी मिलेगी, रोजगार भी मिलेगा और हम लोग तुमको गाली नहीं देंगे। तुम लोगों ने बिहारियों को गाली दिया है। उस अपमान का बदला सम्मान से वापस करेंगे। हम लोग गलत करने वाले लोग नहीं हैं। ऐसे बिहार का सपना लेकर हमलोग काम कर रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जब जन सुराज की सरकार बनेगी तब बिहार के सौ सबसे भ्रष्ट नेता और अफसर को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी सात पीढ़ियां उसको याद रखेगी।

GNSU Admission Open 2026