बीजेपी प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम सिंह से लालू परिवार पर साधा निशाना
सासाराम। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि तेजस्वी यादव के मंच से एक बार फिर पीएम मोदी की मां को गाली देने का मामला सामने आया है है। हालांकि उस दौरान तेजस्वी यादव खुद मंच पर मौजूद थे। पीएम मोदी की मां को गाली देने के बाद एक बार फिर राजनीतिक गरमा गई है। बता दें कि वैशाली जिले के महुआ में तेजस्वी यादव की सभा के दौरान पीएम मोदी की मां को गाली देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर बीजेपी के बार फिर आक्रोशित दिखाई दे रही है। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार के इशारे पर आरजेडी और कांग्रेस के गुंडे इस तरह की हरकत कर रहें है। सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग सत्ता में नहीं है तो देश के प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं जिस दिन सत्ता में आ जाएंगे उसे दिन जंगल राज अतंत कायम हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव माई बहिन योजना चला रहे और दूसरी तरफ मां को गाली दिलवाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि जिस मंच पर तेजस्वी यादव खुद मौजूद थे वहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिया गया और तेजस्वी यादव चुप नजर आए।
इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव का एक भी ट्वीट एक भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि लालू यादव का परिवार ही इन सब कार्यों में शामिल है और उनके द्वारा ही इस तरह के घृणित कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद को बिहार का मुख्यमंत्री घोषित कर चुका हो और जब वह मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार की क्या स्थिति होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आरजेडी शुरू से ही मा बहन को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के युवराज जब मंच पर थे तो इनके काफी नजदीक से ही यह घृणित कार्य किया जा रहा था और उन्होंने एक बार रोका भी नहीं। वो इसका मजा ले रहें थे। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि गाली और जंगल राज को लाने के किए यह यात्रा कर रहें है। त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि आरजेडी फिर से बिहार में गाली राज और जंगल राज वापस लाना चाहती है लेकिन बिहार में अब ये होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को पता है कि उन्हें किसे चुनना है।







