Home बिहार सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट पहुंचा अंतिम पड़ाव में

सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट पहुंचा अंतिम पड़ाव में

555
0
CBSE National Kabaddi Tournament reaches its final stage

प्रतियोगिता के तीसरे दिन मदुरै, पुणे, बिहटा और उत्तर प्रदेश का रहा दबदबा

रोहतास। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सी बीएसई बालक वर्ग राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का तीसरा दिन काफी रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं विभिन्न प्रदेशों से आए हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यहाँ उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। आयोजित मैचों के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि अंडर 14 के अंतर्गत आयोजित मैच में मराठा मंडल श्री सिद्धि विनायक, कर्नाटक और एम आर इंटरनेशनल स्कूल, मदुरै के बीच हुए मुकाबले में मदुरै की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 56-25 से जीत हासिल किया।

GNSU Admission Open 2026

वही अंडर 17 के हुए मैच में साईनेट पब्लिक स्कूल पुणे और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के बीच हुए मुकाबले में पुणे की टीम ने 53- 11 से मुकाबला जीत लिया। इसी वर्ग में लिटेरा जी स्कूल बिहटा और संपूर्णा केन्द्र विद्यालय, डिब्रूगढ़ के बीच हुए मुकाबले में बिहटा की टीम ने 55-31 से फतह किया। जबकि अंडर 19 के हुए मुकाबले में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबूरी उत्तर प्रदेश एवं एम ए एम माडल स्कूल त्रिवेंद्रम (केरल) की टीम के बीच हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 58-29 से जीत दर्ज की।

नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉक्टर मोनिका सिंह के बताया कि आयोजन पूरी तरह से सफलता पूर्वक अनुशासित वातावरण में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों आए खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा।

GNSU Admission Open 2026