Home बिहार पिकअप वैन चालक का अपहरण कर हत्या, वारदात से क्षेत्र में दहशत...

पिकअप वैन चालक का अपहरण कर हत्या, वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल

394
0
Pickup van driver kidnapped and murdered, incident creates panic in the area

वैशाली: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार-रविवार की दरमियानी रात घर से अगवा कर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मृतक की पहचान मथुरा गांव निवासी अशोक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह अपने घर में सो रहे थे, तभी उनके पास के रहने वाले आरोपियों ने उन्हें अगवा किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके अलावा, सर पर कई बार चाकू से वार किया गया। हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या के पीछे डेढ़ साल पहले केला काटने को लेकर हुए विवाद का बदला बताया जा रहा है। मृतक के भतीजे करण कुमार ने कहा कि उसी समय आरोपियों ने अशोक सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी और मामले की शिकायत बिदुपुर थाने में भी दर्ज कराई गई थी।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने आरोपी दिलीप महतो के चारों पुत्र – गुड्डू, अभिषेक, देवा और सन्नी की मां को हिरासत में लिया, जिन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार का भरण-पोषण अशोक सिंह अपनी पिकअप वैन चलाकर करता था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई कर रही है और इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।




GNSU Admission Open 2026