Home एजुकेशन खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश

खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कई निर्देश

375
0
The District Magistrate gave several instructions in the meeting of the Mining Task Force

रोहतास। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में रोहतास जिला के जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि, रोहतास जिला के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 34535.76 लाख रूपया का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 1 अप्रैल से 6 अक्टूबर तक कुल 5011.33 लाख रूपये की वसूली हुई है।

वही जिलाधिकारी ने इस वसूली को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वही खनिज विकास पदाधिकारी ने बताया गया कि, रोहतास जिलान्तर्गत वर्त्तमान में 20 बालूघाटों में से कुल 9 बालूघाट संचालित है एवं कुल 3 बालूघाट रोहतास सोन ब्लॉक–8, 9A, 9B की पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु में मामला प्रक्रियाधीन है। वही प्रत्यार्पित कुल 5 बालूघाटों रोहतास सोन ब्लॉक 01, 02, 06, 10, 15 एवं बंदोबस्ती राशि के किस्तों का भुगतान नहीं किये जाने के कारण कुल दो बालूघाट रोहतास सोन ब्लॉक- 04 एवं 12 की पुनः ई-नीलामी हेतु कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026