सासाराम पहुंचे तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर जम कर बरसे
सासाराम। सासाराम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 20 साल हो चुके हैं और बिहार अभी भी बदहाल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की स्थिति अब ठीक नहीं है, बुढ़ापा पूरी तरह से हावी हो चुकी है। बता दे की बाबू जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को तेजस्वी यादव सासाराम पहुंचे थे और एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव में कहा कि चुनाव तक नीतीश कुमार बिहार में एनडीए का नेतृत्व करेंगे और चुनाव के बाद तय होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के दलदल में पूरी तरह से फंस चुके हैं और बीजेपी उनसे चुन चुन कर बदला लेगी। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते में कहा कि 20 सालों में बिहार के लोगों को ना नौकरी मिली, ना रोजगार मिला। आज भी लोग इसके लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमलोग बाबू जयदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर यह उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू ने अति पिछड़ों, पिछड़ों शोषितों के लिए लड़ते थे। उन्होंने शोषितों, अछूतों को समाज में जगह दिलाने के लिए अपनी शहादत दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि 1990 में लालू प्रसाद यादव ने जगदेव बाबू के सपनों को पूरा करने का प्रयास किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में रोजगार, नौकरी, पलायन को रोकने वाली, आई पार्क, बिहार में निवेश वाली सरकार चाहिए।







