Home एजुकेशन स्वास्थ्य पर कई कारकों का प्रभाव पड़ता है: सिविल सर्जन

स्वास्थ्य पर कई कारकों का प्रभाव पड़ता है: सिविल सर्जन

338
0
Many factors affect health: Civil Surgeon

जिला/शहरी समन्वय समिति की बैठक का हुआ आयोजन

सासाराम। शहरी क्षेत्र में संचालित सामुदायिक विकास एवं कल्याण से संबंधित सभी कार्यक्रमों में परिणाम आधारित अंतर्विभागीय समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट/सिटी कोआर्डिनेशन कमिटी की बैठक एक निजी होटल में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं पी एस आई इंडिया के सहयोग से आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद सभी हितधारकों को जिला में मिल रही स्वास्थ्य लाभ एवं सेवाओं की जानकारी दी गई. सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने वहां मौजूद सभी हितधारकों को बताया कि जिले के सभी लोगों को स्वस्थ रखने में सभी विभागों की सहभागिता जरुरी है. उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य कई कारकों से प्रभावित होता है. खासकर मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

GNSU Admission Open 2026

बैठक में सिविल सर्जन के साथ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह, डी.पी.एम. अजय कुमार सिंह, डी.सी.एम. संजीव कुमार मधुकर, जिला गुणवत्ता एवं यकीन सलाहकार राजीव कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मुल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार तारिक अनवर एवं अन्य शामिल रहे. बैठक में एनयूएलएम, शहरी विकास निगम, आई.सी.डी.एस., पी,एच.ई.डी., आईएमए, नगर निगम, शिक्षा, कृषि एवं सिंचाई विभाग के प्रतिनिधियों ने शिरकत की. कार्यक्रम का संचालन पी एस आई इंडिया के राजीव गुप्ता एवं ज्ञान प्रकाश ने किया.

बेहतर समन्वय की आवश्यकता

सिविल सर्जन ने बताया कि मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को गंदगी, जल जमाव, मच्छर आदि जैसी समस्यों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि ऐसे में यह जरुरी है कि अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर व्याप्त समस्यों का समाधान निकाला जाए जिससे लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल सके. इसके लिए स्वास्थ्य के साथ सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरुरत है.

डी.सी.एम. संजीव मधुकर ने बताया जिले में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा की शुरुआत 1 सितंबर से हो चुकी है जो 20 सितंबर तक चलेगी. उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि अभियान के दौरान सभी योग्य लाभार्थियों को परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी और इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है.

GNSU Admission Open 2026