Home बिहार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

795
0
Bharatiya Janata Party workers burnt the effigy of Rahul Gandhi

सासाराम। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सभा में इंडी गठबंधन के नेताओं के सामने जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माँ के लिए गाली गलौज मंच से किया गया इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ता एवं जानता में काफ़ी आक्रोश है. इसी को लेकर शुक्रवार को सासाराम नगर भाजपा अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला दहन किया गया और राहुल गांधी हाय हाय, तेजस्वी यादव हाय एवं इंडी गठबंधन के खिलाफ नारे लगाए गए। साथ में देश से माफ़ी की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर माफ़ी नहीं माँगी गई तो कोर्ट में मुक़दमा दर्ज होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र ऐसा है ही जो देश के प्रधानमंत्री को भी गाली देने का काम कर रहे है । वहीं चेनारी के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि ग़रीब परिवार का बेटा देश चला रहा है यह बात कांग्रेस को पच नही रहा है। पुतला दहन का नेतृत्वा कर रहे संदीप सोनी ने कहाकि कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन है। इसलिए वो गाली गलौज पर उतर आई है।

GNSU Admission Open 2026

मौके पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता संजय कश्यप, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह उज्जैन, रजनीश वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सन्नी देवल चंद्रवंशी ओबीसी जिला अध्यक्ष, महामंत्री नगर कपिल देव चौधरी, सुरेंद्र पाण्डेय, राम अवधेश सिंह, विनीत कुमार सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रीतांशु, संजय कश्यप,नवीन, नीरज, डब्लू पाशवान, श्याम किशोर प्रजापति, सतीष कुमार, केदारनाथ खरवार, अंगद खरवार, मनीष साहू, दिलीप कुमार, सोनू कुशवाहा, दीपक चौरसिया, आदि लोग उपस्थित थे

GNSU Admission Open 2026