Home बिहार पीएम मोदी पर विवादित पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र में तेजस्वी यादव के...

पीएम मोदी पर विवादित पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र में तेजस्वी यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

351
0
FIR filed against Tejashwi Yadav in Maharashtra for controversial post on PM Modi

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को पूर्व बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट ट्वीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत गढ़चिरौली के बीजेपी विधायक मिलिंद नारोटे ने दर्ज कराई है। तेजस्वी यादव पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 196 (विभिन्न समूहों में दुश्मनी फैलाना), 356 (मानहानि), 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने का इरादा) और 353 (जनता में उपद्रव फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि तेजस्वी बीते कुछ समय से पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य राजनीतिक विरोधियों पर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं। भाजपा की धुर विरोधी पार्टी- राजद के नेता भाजपा, पीएम मोदी के अलावा अमित शाह पर भी चुनाव को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार में कांग्रेस के साथ मिलकर राजद व अन्य पार्टियां वोट अधिकार यात्रा भी निकाल रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्तूबर और नवंबर में प्रस्तावित हैं। इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रदेश में जमकर राजनीतिक विवाद हुआ। विपक्षी दलों ने भाजपा पर निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ करने के आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया जहां देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि आधार कार्ड को भी वैध पहचान पत्र माना जाएगा। 





GNSU Admission Open 2026