Home बिहार जिला अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय...

जिला अवर निबंधक विनय सौरभ के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, आय से 188% अधिक संपत्ति का खुलासा

369
0
EOU raids on the premises of District Sub Registrar Vinay Saurabh, 188% more property than income revealed

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को जिला अवर निबंधक कार्यालय, भागलपुर में पदस्थापित विनय सौरभ के ठिकानों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के तहत छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जांच में सामने आया कि विनय सौरभ ने अपनी ज्ञात वैध आय ₹1,43,85,000/- (एक करोड़ तैतालीस लाख पचासी हजार) के मुकाबले ₹2,70,78,000/- (दो करोड़ सत्तर लाख अठहत्तर हजार) की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की है।

यह उनकी वैध आय से लगभग 188.23% अधिक पाई गई है। टीम ने कई स्थानों पर रेड मारी है, जिनमें पैतृक आवास: सेनुआर, थाना शिव सागर, जिला रोहतास (सासाराम), निजी निवास अभिनव इनक्लेव, खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भागलपुर, एक अन्य आवास पैनोरमा सिटी, बाईपास रोड, थाना सदर, जिला पूर्णिया और कार्यस्थल: जिला अवर निबंधक कार्यालय प्रकोष्ठ, भागलपुर है। इस कार्रवाई के बाद विनय सौरभ के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/2025, दिनांक 21.08.2025 को दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत कायम किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित अभिनव एन्क्लेव वाले आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। निबंधन कार्यालय के बाहर भी सख्त निगरानी की जा रही है। भागलपुर के खंजरपुर स्थित आवास अभिनव एन्क्लेव से आर्थिक अपराध इकाई टीम को विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों से जुड़ी डिपाजिट स्कीम के दस्तावेज, बांड और जमीन के भी पेपर मिले हैं। इसके अलावे टीम ने सोने एवं हीरे के आभूषण भी बरामद किए हैं।  ईओयू बरामद चीजों का मूल्यांकन कर रही है। इस छापेमारी के दौरान टीम कैश गिनती करने वाली मशीन भी साथ में ले गयी है।





GNSU Admission Open 2026