Home बिहार बिहार चुनाव के बाद होगी TRE 5 व एसटीईटी परीक्षा, शिक्षा मंत्री...

बिहार चुनाव के बाद होगी TRE 5 व एसटीईटी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने साझा की तैयारी योजना

458
0
TRE 5 and STET exams will be held after Bihar elections, Education Minister shared the preparation plan

पटना: पिछले दिनों बिहार में शिक्षकों की पात्रता से जुड़ी परीक्षा- एसटीईटी को लेकर पटना में खूब हंगामा हुआ था। लाठीचार्ज भी। अब राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने एसटीईटी परीक्षा पर इसी महीने फैसला करने की बात कही है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 के पहले एसटीईटी कराने की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है, लेकिन चुनाव को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा- 5 ली जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव सिर पर है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर देगा और उसके बाद कभी भी बिहार चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना के बाद राज्य सरकार कोई नई घोषणा या नया काम नहीं कर सकेगी। इसे देखते हुए राज्य में शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। पिछले दिनों पटना में प्रदर्शन के दौरान यह मांग उठी थी कि इस शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 के पहले बिहार सरकार एसटीईटी, यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा लेकर रिजल्ट दे ताकि यह सभी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 में शामिल हो सकें।

GNSU Admission Open 2026

अब राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की इसपर जो प्रतिक्रिया आई है, वह यह बता रही है कि एसटीईटी की अगली परीक्षा की तारीख घोषित हो भी जाए तो उनके लिए  चुनाव बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा- 5 का विकल्प होगा। शिक्षा मंत्री की बात का भावार्थ स्पष्ट है, हालांकि उन्होंने यह बातें साफ-साफ नहीं कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसटीईटी अभ्यर्थियों की मांगों पर सहानुभूति के साथ विचार कर रही है, क्योंकि उनकी बातें प्रतिनिधिमंडल ने आकर बताई भी थी। उन्होंने कहा कि करीब पौने चार लाख पहले से एसटीईटी पास कर शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 में बैठने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा-5 बिहार चुनाव के बाद लिया जाएगा। फिलहाल शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 के लिए रिक्तियां इसी महीने बिहार लोक सेवा आयोग को दे दी जाएगी, ताकि वह मासांत तक रिक्तियां घोषित कर सके।


GNSU Admission Open 2026