Home बिहार मधुबनी में बेखौफ अपराधियों का आतंक, PNB बैंक एटीएम लूटने का प्रयास...

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों का आतंक, PNB बैंक एटीएम लूटने का प्रयास नाकाम; हथियार लहराकर फरार

602
0
Fearless criminals terrorize Madhubani, attempt to rob PNB bank ATM fails; absconded after brandishing weapons

मधुबनी: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एटीएम लूट की कोशिश की गई। अंबेडकर चौक के निकट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में चार नकाबपोश अपराधी पिस्टल से लैस होकर घुस गए और कैशियर से रुपये लूटने का प्रयास किया। हालांकि कैशियर व बैंक कर्मियों की सूझबूझ और प्रतिकार से अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बैंक कैशियर लगभग तीन लाख रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने पहुंचे थे।

इस दौरान आधा शटर बंद कर कैश डालने की प्रक्रिया चल रही थी कि तभी एक नकाबपोश अपराधी ने अचानक शटर उठाकर अंदर घुसने की कोशिश की। उसके पीछे से तीन अन्य अपराधी भी हथियारों के साथ आ धमके। एटीएम के अंदर मौजूद कैशियर और कर्मियों ने विरोध किया, जिससे झड़प की स्थिति बन गई। इसी बीच एटीएम का शीशे का दरवाजा टूट गया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार सजग हो गए और एटीएम के पास लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर अपराधी पिस्टल लहराते हुए दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में एसपी योगेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम में कैश डाल रहे कैशियर से रुपये लूटने की कोशिश चार नकाबपोश युवकों ने की, लेकिन भीड़ जुट जाने के कारण सभी भाग निकले। पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। घटना के बाद एटीएम व बैंक परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026