Home बिहार बिहार में अब बाइक उगल रहा शराब

बिहार में अब बाइक उगल रहा शराब

411
0

मोहनिया (कैमूर)। बिहार में शराब तस्करी के नए नए जुगाड़ से अब पुलिस का भी माथा चकराने लगा है। शराब तस्करी का नया आईडिया देखकर पुलिस के भी होश उड़ रहे हैं। शराब तस्करी का एक ऐसा ही नया जुगाड़ बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया से देखने को मिला है, जहां मोटरसाइकिल के विभिन्न जगहों से अंग्रेजी शराब निकल रहा था। शराब माफिया ने अपाचे मोटरसाइकिल में ऐसी ऐसी जगह पर शराब छुपाएं थे की जिसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। अंत में पुलिस को भी पूछना पड़ गया कि आखिर ऐसा दिमाग लाते कहां से हो….
बता दे की कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट के पास उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार व्यक्ति को देखकर शक हुआ तो पुलिस जांच करने पहुंच गई। हालांकि की शुरू में बाइक सवार ने पुलिस को भरमाने की कोशिश किया और अपनी तलाशी देने से पहले पुलिस की ही तलाशी लेने की बात कहीं। पुलिस को शक होने पर जब बाइक के कुछ हिस्से खोले गए तो उसमें से शराब के टेट्रा पैक निकला। उसके बाद बाइक की, फिर हेडलाइट, फिर टूल बॉक्स में से अंग्रेजी शराब के कुल 44 पीस 8 pm का टेट्रा पैक बरामद किया गया। शराब तस्कर मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली का रहने वाला पंकज सिंह बताया जाता है, जो कैमूर से सटे जिला उत्तर प्रदेश से अपाचे बाइक में शराब छुपाकर ला रहा था। वहीं पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और बाइक को भी जप्त कर लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026