Home बिहार 17 अगस्त से शुरू होगी वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन के दौरे...

17 अगस्त से शुरू होगी वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन के दौरे में कई राज्यों का करेंगे भ्रमण

565
0
Vote Adhikar Yatra will start from 17th August, will visit many states in 16 days tour

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने इसका नाम वोट अधिकार यात्रा दिया है। राहुल गांधी 16 दिन बिहार में रहेंगे। इस दौरान वह 24 जिले में यात्रा करेंगे। इन 24 जिलों में 118 विधानसभा आते हैं। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।

हम सभी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। 16 दिन तक चलने वाली 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा बिहार के करीब 25 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सभी दल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं।

GNSU Admission Open 2026

वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी बिहार और भारत के भविष्य को मजबूत करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। वे जनता की अदालत में पहुंचेंगे तथा लोगों को बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है, तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और “वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई” को एक जन आंदोलन बनाने के लिए के लिए की जा रही है। 

GNSU Admission Open 2026