Home बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से किया सीधा संवाद

75
0
Chief Minister Nitish Kumar had a direct dialogue with the consumers

सासराम। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम में सभी जिलों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है। राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है तथा इसे लागू भी कर दिया गया है। इससे बिजली के सभी घरेलू उपभोक्ताओं में काफी खुशी है तथा इसी को लेकर आज के इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रोहतास जिले में जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के समुदारबादी जयंत राज, माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग की उपस्थिति में किया गया।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा, जिले के चिन्हित किए गए 87 स्थानों पर सीधा प्रसारण से संवाद कार्यक्रम में जुड़ने की व्यवस्था की गई थी। सभी जगह मुख्यमंत्री के पटना स्थित संवाद का लाइव वेबकास्टिंग किया गया, जिससे उपभोक्ता सीधे जुड़ सकें। उपभोक्ताओं से संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री ने इस योजना के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बिजली के उत्पादन एवं वितरण में बिहार में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है। इसकी विस्तार से जानकारी भी संवाद में दी गई। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में कार्यपालक अभियंता विद्युत ने पूर्व से सीधा प्रसारण के देखने एवं जुड़ने से संबंधित सभी तैयारी कर रखी थी। आईटी मैनेजर व डीआईओ को लाइव वेबकास्टिंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

GNSU Admission Open 2026