Home बिहार मोतिहारी में गल्ला व्यवसायी की हत्या, साइबर फ्रॉड और रुपये के लेन-देन...

मोतिहारी में गल्ला व्यवसायी की हत्या, साइबर फ्रॉड और रुपये के लेन-देन से जुड़ा मामला

50
0
Murder of a grain merchant in Motihari, a case related to cyber fraud and money transactions

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वृंदावन परसौनी गांव निवासी नीरज कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बीते दिनों गल्ला व्यवसायी नीरज का अपहरण कर उसकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को मुजफ्फरपुर जिले में लाकर फेंक दिया गया था। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और वे मुजफ्फरपुर पहुंचकर शव को अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, नीरज रविवार, 10 अगस्त को मोतिहारी जिले में स्थित अपनी दुकान से निकला था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर उसके पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसमें मुजफ्फरपुर निवासी शुभम कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि शुभम रुपये देने के बहाने नीरज को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी शुभम का ननिहाल भी नीरज के गांव में है, जिसके कारण दोनों के बीच जान-पहचान थी। शुभम नीरज के मोबाइल से छेड़छाड़ कर लगातार रुपये ट्रांसफर कर रहा था।

GNSU Admission Open 2026

जब नीरज को इस बात का पता चला, तो उसने शुभम से पैसे लौटाने की मांग की। इसी बहाने शुभम नीरज की दुकान पर आया और पैसे देने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया और शुभम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शुभम का संबंध साइबर ठगी करने वाले गिरोह से है और वह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था।

GNSU Admission Open 2026