सासाराम। सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन में मंगलवार को बाबू जगजीवन राम मानव कल्याण संस्थान स्थापक सचिव एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक यशकाई चंद्रमा राम का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डेहरी विधासभा के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे, श्री राजेश्वर कुशवाहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, नरेंद्र कुशवाहा एवं नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
समारोह में आए हुए सभी व्यक्तियों ने स्वर्गीय चंद्रमा राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यशकाई चंद्रमा राम अपना सारा जीवन गूंगे , बहरे, और बेजुबान लोगों के जुबान देने का कार्य किया। शिक्षा जगत में अवकाश ग्रहण के पहचान अपना सारा जीवन मानवता की सेवा में और राष्ट्र सेवा में समर्पित किया था। बाबू जगजीवन राम एवं मीरा कुमार से पारिवारिक रिश्ता बनाकर उनके लिए मरते दम तक समर्पित रहे।
उनके श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का श्रद्धांजलि संदेश पढ़कर सुनाया गया। समारोह कमाता सिंह, संस्था के प्रवक्ता रोशन कुमार, विनय कुमार, आलोक कुमार, श्रेयांश कुमार, अशोक कुमार, फारूकी , मानस रंजन, मनीष चौबे, मृत्युंजय सिंह, हरिहर सिंह, विनोद शर्मा, दशरथ राम, शिव मुनि सिंह, ललित ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, बाबू चंद सिंह , राम अवतार मौर्य, मिलन सिंह, अरुण कुमार सिंह, शंकर सिंह, शिवकुमार सिंह, पप्पू शर्मा जयशंकर शर्मा (मुखिया) सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।







