
तिरहुत: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बढ़ी हुई किस्त हितग्राहियों के खाते में पहुंच चुकी है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पांच लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में शनिवार को यह राशि डाली गई है। जैसे ही लाभार्थियों के खाते में राशि आई, तो उन सबके चेहरे खिल उठे। वहीं, जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पांच लाख 55 हजार से अधिक लाभार्थियों को पेंशन की मिलने वाली 1100 रुपये की राशि डीबीटी माध्यम से भेजी गई है। राज्य सरकार ने जून माह में यह राशि 400 रुपये से बढ़ाकर अब 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी है। इस बीच जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम सुब्रत सेन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आज पेंशन की राशि की दूसरी किस्त भेजी गई है। राशि खाते पर पहुंचते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता और सामाजिक संबल प्रदान करना है। साथ ही उनके आत्मसम्मान में वृद्धि करना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर देना है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत, नगर निकाय, नगर परिषद, नगर निगम और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले 11 जुलाई को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहली बार बढ़ी हुई दर से पेंशन की राशि का अंतरण किया गया था। वहीं, अब जीविका और आईसीडीएस को भी लाभुकों के मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी दी गई थी।इस कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग की गई थी।डीएम ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत यह राशि समाज के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगजनों समेत अन्य पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा है। पेंशन राशि में वृद्धि सरकार की इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि राज्य के कमजोर वर्गों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाए।






