Home बिहार व्यवसायी से चेन और कैश लूट, विरोध पर बदमाशों ने सिर फोड़ा

व्यवसायी से चेन और कैश लूट, विरोध पर बदमाशों ने सिर फोड़ा

416
0
Chain and cash looted from businessman, miscreants broke his head when he resisted

पटना: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में कार सवार व्यवसायी के साथ लूटपाट हुई है। बदमाशों ने उनसे सोने की चेन, पांच हजार रुपये छीन ली। इतना ही नहीं विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी के साथ मारपीट की। पिस्टल के बट से सिर पर वारकर घायल कर दिया। इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगी। लेकिन, बदमाश पुलिस से भी भिड़ गए और उनके साथ भी हाथापाई की। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाशों को पकड़ लिया। अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहे।

पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित व्यवसायी की पहचान राजीव नगर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर के रोड नंबर 3 निवासी अशोक सिंह के पुत्र विशाल कुमार सिंह के रूप में हुई। दीघा थाने में दिए उन्होंने अपने लिखित आवेदन में बताया कि आठ अगस्त की रात लगभग दो बजे के आसपास मैं करीबी रंजन कुमार सिंह के साले का निधन हो गया था। इसलिए मैं उनके घर गया था। लगभग रात्रि 2 बजे अपने घर लौट रहा था । इसी क्रम में दीघा यादव कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने मेरे साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पिस्टल दिखाकर मुझे डराया और विरोध करने पर पिस्टल के बट से मेरे सिर पर वार किया जिससे मुझे गंभीर चोट आई। इसके बाद उन्होंने मेरी सोने की चैन और नगद रुपये पांच हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान मैंने फौरन पुलिस को जानकारी दी।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस वहां पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करने लगी। बदमाश पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने इनमें से एक बदमाश को पुलिस घटना स्थल से पकड़ लिया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब पांच की संख्या में थे। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाश स्मैक का नशे में थे। इनमें से एक बदमाश हत्या और लूट का आरोपी है। उस पर दो-दो हत्या के आरोप है। वहीं घटना के बाद दीघा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिरासत में लिए गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। 




GNSU Admission Open 2026