Home बिहार जेडीयू ने बीएलए 2 का दिया प्रशिक्षण

जेडीयू ने बीएलए 2 का दिया प्रशिक्षण

456
0
JDU gave training for BLA 2

सासाराम । स्थानीय कुशवाहा भवन के सभागार में जनता दल यूनाइटेड के तत्वाधान में गुरुवार को बी.एल. ए.-2 का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरीय नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार तथा महिला आयोग की सदस्या राजिया कामिल अंसारी उपस्थित हुई। बैठक की अध्यक्षता सिकंजय सिंह तथा संचालन विनोद कुशवाहा ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सासाराम विधानसभा क्षेत्र के सभी बी.एल. ए.-2 को बिहार सरकार तथा चुनाव आयोग के नीतियों और नियमों की जानकारी देना तथा उन्हें फर्जी वोटरों से सावधान करने के लिए किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी का यह सिद्धांत है की एक भी सही वीटर न छूटे और एक भी फर्जी वोटर जुटे नहीं। हम सभी को इसी सिद्धांत के तहत काम करना है। वही सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में फर्जी वोटरों का पता चला है और उन्हें हटाकर वोटर लिस्ट को दुरुस्त भी किया गया है लेकिन अभी भी वोटर लिस्ट में बहुत सी अशुद्धियां उपस्थित हैं। जब तक वोटर लिस्ट की अशुद्धियों को दूर नहीं किया जाएगा तब तक स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान संभव नहीं है इसलिए हम सभी को मिलकर एकजुट होकर वोटर लिस्ट के सुधार के लिए काम करना है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनना है।

GNSU Admission Open 2026

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक एक वोट की कीमत है इसलिए हम सभी को मिलकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है और इस बात को सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची बिल्कुल अपने वास्तविक और सत्य रूप में हो। बैठक में अशोक पटेल रिंकू सिंह, रामप्रवेश राम, अलख निरंजन, असलम अंसारी, अभिषेक पटेल, राज सोनी, रेणु कुशवाहा, संगीता सिंह, विनोद पाल, सविता नटराज, शिप्पु सिन्हा, वीरेंद्र गौड़, डबलू मिश्रा, पारस कुशवाहा, इरशाद अंसारी, अमन पटेल सहित सासाराम नगर के सभी वार्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बीएलए-2 के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026