Home बिहार बच्चों के द्वारा निर्मित रखी देख लोग हुए प्रसन्न, बच्चों को किया...

बच्चों के द्वारा निर्मित रखी देख लोग हुए प्रसन्न, बच्चों को किया पुरस्कृत

380
0
People were happy to see the kiosks made by the children and rewarded the children.

डेहरी। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित नारायण केयर के संयोजन में गुरुवार को राखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नारायण केयर में उपचार ले रहे बच्चों के सहयोग से बनाए गए राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उन्हें इसके लिए पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलाधिपति शैल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया एवं आपस में राखी बंधवा कर एक दूसरे के प्रति स्नेह और लगाव का वातावरण तैयार किया। इस अवसर पर नारायण केयर के समन्वयक डॉक्टर अवनीश रंजन, नारायण स्कूल ऑफ़ लॉ की वरीय शिक्षिका डॉक्टर संगीता कुमारी, नारायण मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक डॉ आकांक्षा, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह , प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नारायण केयर के बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था एवं उनकी खुशियां दूर से ही झलक रही थी। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों को काफी सराहना मिली एवं लोगों ने हाथों-हाथ उसे खरीद लिया।

GNSU Admission Open 2026

उल्लेखनीय है कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विगत वर्षों से नारायण केयर संचालित हो रहा है जहां आसपास के बच्चों के अलावा दूर दराज के बच्चे भी उपचार का लाभ उठा रहे हैं।यहां मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को उपचार के साथ ही बोलने में हकलाने वाले एवं कम बोलने वाले बच्चों को ऑक्यूपेशनल थेरेपी तथा स्पीच थेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाता है। इस आयोजन को विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर जगदीश सिंह ने काफी सराहनीय कदम बताया है तथा कहा है कि ऐसे आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा एवं वह उत्साहित होंगे।

GNSU Admission Open 2026